Posts

Showing posts from December, 2018

70 स्थानों के लिए दावेदारी पेश करेंगे 1003 खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सत्र (IPL Auction) की 18 दिसंबर को जयपुर में होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी में आठ फ्रेंचाइजी टीमों में 70 उपलब्ध स्थानों के लिए 1003 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है. पूर्वोत्तर के राज्यों, उत्तराखंड और बिहार के क्रिकेटरों के अलावा 232 विदेशी खिलाड़ियों ने भी नीलामी के लिए पंजीकरण कराया है. पंजीकृत खिलाड़ियों में से 800 ने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, जिसमें 746 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं. विदेशियों में ऑस्ट्रेलिया के 35, जबकि अफगानिस्तान के 27 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है. सबसे ज्यादा दक्षिण अफ्रीका के 59 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है . अमेरिका, हांगकांग और आयरलैंड का एक-एक खिलाड़ी इस शुरुआती सूची में शामिल है. नीलामी के लिए इस सूची में छंटनी की जाएगी और फ्रेंचाइजियों को अपनी पसंद के खिलाड़ियों की सूची सौंपने के लिए 10 दिसंबर तक का समय दिया गया है. आईपीएल की नीलामी का नियमित रूप से संचालन करने वाले रिचर्ड मेडले इस बार नीलामी का हिस्सा नहीं होंगे और नीलामी के संचालन की जिम्मेदारी इस बार ह्यू एडमिडेस को सौंपी गई है. एडमिडेस को नीलामी कंपन...

सोनिया-राहुल के टैक्स दस्तावेज की दोबारा जांच को सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड मामले में आयकर विभाग को सोनिया गांधी, राहुल गांधी और ऑस्कर फर्नाडीज के 2011-12 के टैक्स दस्तावेज की दोबारा जांच की मंजूरी दी। हालांकि, कोर्ट ने अभी इस मामले में कोई अंतिम आदेश नहीं दिया है। अगली सुनवाई 8 जनवरी को होगी। सोनिया-राहुल ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को शीर्ष अदालत में चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने सितंबर में दोनों के आयकर दस्तावेजों की दोबारा जांच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। यह मामला नेशनल हेराल्ड केस से जुड़ा है। 10 सितंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा कि आयकर विभाग को टैक्स प्रक्रिया की दोबारा जांच करने का अधिकार है। अगर याचिकाकर्ताओं को कोई शिकायत है तो इसके लिए वे विभाग के पास जा सकते हैं। स्वामी की शिकायत पर शुरू हुई जांच भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आयकर अधिकारियों से गांधी परिवार, सोनिया और राहुल गांधी को फायदा पंहुचाने की शिकायत की थी। आरोप था कि राहुल और सोनिया गांधी ने 2010 में यंग इंडिया लिमिटेड नाम से कंपनी बनाई और पंडित नेहरू द्वारा स्थापित एसोसिएट्स जर्नल लिमिटेड (एजेएल) की संपत्तियों को अधिग्रह...