Posts

Showing posts from November, 2018

BJP उम्मीदवार ने वोटरों को धमकाया, कहा- साथ नहीं दिया तो कहर बनकर टूटूंगा

आईएएस अफसर से नेता बने ओपी चौधरी को बीजेपी ने खरसिया सीट से उम्मीदवार बनाया है. चौधरी एक वीडियो में मतदाताओं को धमकी देते हुए कह रहे हैं कि मेरा साथ नहीं दिया तो मैं कहर बनकर टूट पड़ूंगा. छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में आईएएस से राजनेता बने ओम प्रकाश चौधरी को बीजेपी ने खरसिया सीट से मैदान में उतारा है. उन्होंने मतदाताओं को धमकी देते हुए कहा कि है कि सही कामों में जो मे रा साथ नहीं देगा, उन पर मैं कहर बनकर टूट पड़ूंगा. ओपी चौधरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मतदाताओं को धमकाते हुए कहा , 'सबको यह पता होना चाहिए कि मोदी जी 2019 में प्रचंड बहुमत से केंद्र में सरकार बना रहे हैं. सबको पता होना चाहिए कि 2018 में छत्तीसगढ़ में रमन सिंह फिर से चौथी बार सरकार बना रहे हैं. ओपी चौधरी खुद के लिए कह रहे हैं कि बीजेपी का हिस्सा होने के कारण मैं भी बहुत पावरफुल आदमी रहूंगा. जिन लोगों ने सही चीजों के लिए मेरा साथ नहीं देगा, मैं भी उसका साथ नहीं दूंगा. जो मेरा साथ नहीं देगा , मैं उस पर कहर बनकर टूटूंगा. बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाने के लिए रायपुर के कलेक्टर ...